Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

फर्रुखाबाद:शमसाबाद, अमृतपुर और राजेपुर में अवैध खनन पर छापा, 3 वाहन पकड़े गए

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 फरवरी 2026 जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 26.02.2026 को थाना शमसाबाद, थाना अमृतपुर एवं थाना राजेपुर क्षेत्र में संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान
Share:
फर्रुखाबाद:शमसाबाद, अमृतपुर और राजेपुर में अवैध खनन पर छापा, 3 वाहन पकड़े गए
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 फरवरी 2026 जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 26.02.2026 को थाना शमसाबाद, थाना अमृतपुर एवं थाना राजेपुर क्षेत्र में संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान कुल 16 वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान तीन वाहन — जिनमें दो ट्रैक्टर-ट्राली एवं एक डम्पर शामिल हैं — अवैध खनन सामग्री के परिवहन एवं ओवरलोड परिवहन करते हुए पाए गए। संबंधित वाहनों के विरुद्ध ऑनलाइन नोटिस जारी कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई के फलस्वरूप खनन विभाग को क्रमशः 25,000 रुपये, 25,000 रुपये एवं 28,880 रुपये, कुल 78,880 रुपये का राजस्व प्राप्त होगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। संबंधित अधिकारियों ने वाहन स्वामियों और संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।