Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

फर्रुखाबाद:दिव्यांगजनों को सम्मानजनक एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता- सीएमओ

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अगस्त 2026 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने जनपद के सरकारी चिकित्सालयों में दिव्यांगजनों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ एवं सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग मरीजों को उपचार के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े तथा उन्
Share:
फर्रुखाबाद:दिव्यांगजनों को सम्मानजनक एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता- सीएमओ
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अगस्त 2026 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने जनपद के सरकारी चिकित्सालयों में दिव्यांगजनों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ एवं सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग मरीजों को उपचार के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े तथा उन्हें अस्पताल परिसर में सहज, सम्मानजनक एवं प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

सीएमओ ने संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पतालों में दिव्यांगजनों के लिए सुगम आवागमन, व्हीलचेयर की उपलब्धता, आवश्यकतानुसार रैंप, बैठने की समुचित व्यवस्था एवं प्राथमिकता के आधार पर पंजीकरण एवं चिकित्सकीय परामर्श की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से दिव्यांग अथवा वृद्ध मरीजों को विशेष संवेदनशीलता के साथ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि दिव्यांग प्रमाणपत्र, यूडीआईडी (UDID) कार्ड एवं अन्य चिकित्सकीय औपचारिकताओं से संबंधित कार्यों में भी मरीजों का अनावश्यक उत्पीड़न न हो। संबंधित अधिकारी निर्धारित समय सीमा में आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण एवं अभिलेखों का सत्यापन सुनिश्चित करें, ताकि पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके।

डॉ. आनंद उपाध्याय ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक समान रूप से गुणवत्तापूर्ण उपचार पहुंचाना है। दिव्यांगजन समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की नैतिक एवं प्रशासनिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से दिव्यांग मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।

अंत में सीएमओ ने कहा कि जनपद के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में दिव्यांगजनों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी। यदि कहीं किसी प्रकार की कमी पाई जाती है तो उसे तत्काल दूर कराया जाएगा, जिससे प्रत्येक दिव्यांग मरीज को बिना किसी कठिनाई के बेहतर एवं सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें।