Monday, 14 September 2026 | 10:44 PM
UP News

फर्रुखाबाद:संसद में संत समाज के कथित अपमान के विरोध में जिले में प्रदर्शन, मुकदमा दर्ज करने की मांग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2026 विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सोमवार को संसद में विपक्षी नेताओं द्वारा संत समाज और सनातन धर्म के कथित अपमान के विरोध में कोतवाली घूमना, फर्रुखाबाद पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित नेताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर
Share:
फर्रुखाबाद:संसद में संत समाज के कथित अपमान के विरोध में जिले में प्रदर्शन, मुकदमा दर्ज करने की मांग
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2026 विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सोमवार को संसद में विपक्षी नेताओं द्वारा संत समाज और सनातन धर्म के कथित अपमान के विरोध में कोतवाली घूमना, फर्रुखाबाद पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित नेताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि संसद के भीतर विपक्ष के कुछ नेताओं ने साधु वेश धारण कर संत समाज का अपमान किया तथा भगवान श्रीराम की छवि का भी अनादर किया, जिससे सनातन समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

बजरंग दल के नगर संयोजक साहिल मिश्र ने संबंधित नेताओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। जिला सहसंयोजक रोहन मिश्रा ने कहा कि धार्मिक आस्थाओं का सम्मान सभी को करना चाहिए और किसी भी धर्म या उसके प्रतीकों का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता। विश्व हिंदू परिषद के जिला सहमंत्री अनुज श्रीवास्तव ने कहा कि यदि किसी मामले में कोई दोषी है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन किसी धर्म या संत समाज का अपमान उचित नहीं है।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया और प्रशासन से मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन में रोहन मिश्र, योगेंद्र, विनोद राजपूत, मुकेश गुप्ता, चंदन मिश्र, सिद्धांत सिंह, अमन राजपूत, आलोक यादव, संगम भारद्वाज, अंश भारद्वाज, आर्यन वर्मा, नयन जैन, अनिल राजपूत, प्रशांत चंदेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नोट: यह समाचार प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाए गए आरोपों और दिए गए ज्ञापन पर आधारित है। संबंधित विपक्षी नेताओं की ओर से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है।