Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

फर्रुखाबाद:प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2 के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जनवरी 2026 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आज जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2 के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लखनऊ से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा योजना के उद्घाटन के दूरदर्शन पर
Share:
फर्रुखाबाद:प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2 के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जनवरी 2026 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आज जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2 के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लखनऊ से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा योजना के उद्घाटन के दूरदर्शन पर सजीव प्रसारण के साथ हुई, जिसे कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी एवं लाभार्थियों ने देखा।

इसके पश्चात जनपद की लाभार्थी कुसमा देवी (ग्वालटोली), शिवानी (बीबीगंज), शोभा देवी (नगला दीना, भोलेपुर) सहित अनेक पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में ₹1,00,000 की प्रथम किस्त सीधे भेजी गई, जिससे वे अपने आवास निर्माण की शुरुआत कर सकें।

योजना के अंतर्गत आवास निर्माण की प्रगति के अनुसार लाभार्थियों को कुल ₹2.50 लाख की सहायता राशि दी जाएगी। प्रथम किस्त ₹1,00,000, आवास निर्माण का 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने पर दूसरी किस्त ₹1,00,000 तथा शेष निर्माण पूर्ण होने पर तीसरी किस्त ₹50,000 प्रदान की जाएगी।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2 की शुरुआत 1 सितंबर 2024 से की गई है, जिसके अंतर्गत आगामी पांच वर्षों यानी वर्ष 2029 तक शहरी गरीब एवं निम्न मध्यम आय वर्ग के परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जाएगा।

आज के कार्यक्रम में जनपद फर्रुखाबाद के 3236 लाभार्थियों को प्रथम किस्त निर्गत की गई। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के पहले चरण में जनपद फर्रुखाबाद के 11,514 लाभार्थियों को पक्का आवास मिल चुका है।

ब्लॉकवार लाभार्थियों की संख्या इस प्रकार है—

फर्रुखाबाद: 804, कायमगंज: 93, कमालगंज: 96, कपिल: 45, खिमसेपुर: 583, मोहम्मदाबाद: 235, नवाबगंज: 571, संकिसा: 381 एवं शमशाबाद: 428।

कार्यक्रम के अंत में कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित सभी लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए और योजना के सफल क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त किया गया।