Tuesday, 15 September 2026 | 2:33 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: 2 घंटे के भीतर 3 वर्षीय गुमशुदा बालिका को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मई 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक 3 वर्षीय गुमशुदा बालिका को मात्र दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला कुंचिया निवासी एक व
Share:
फर्रुखाबाद: 2 घंटे के भीतर 3 वर्षीय गुमशुदा बालिका को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मई 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक 3 वर्षीय गुमशुदा बालिका को मात्र दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला कुंचिया निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली फर्रुखाबाद में सूचना दी कि उनकी तीन वर्षीय पुत्री घर के बाहर खेलते समय अचानक कहीं चली गई है। मासूम बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया।

कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित कर "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत बालिका की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में सघन खोजबीन और आवश्यक पूछताछ करते हुए महज दो घंटे के भीतर बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।

बरामदगी के बाद पुलिस ने बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपनी पुत्री को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यशैली की प्रशंसा की।

स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस के इस त्वरित एवं सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत होता है।