Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद:सावन माह में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी ने पाण्डेश्वर नाथ मंदिर का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अगस्त 2026 सावन माह के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन तथा यातायात एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह फतेहगढ़ द्वारा फर्रुखाबाद स्थित पाण्डेश्वर नाथ मंदिर का निरी
Share:
फर्रुखाबाद:सावन माह में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी ने पाण्डेश्वर नाथ मंदिर का किया निरीक्षण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अगस्त 2026 सावन माह के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन तथा यातायात एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह फतेहगढ़ द्वारा फर्रुखाबाद स्थित पाण्डेश्वर नाथ मंदिर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के आवागमन, भीड़ प्रबंधन तथा पुलिस बल की तैनाती की स्थिति का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

एएसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सावन माह में मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। भीड़ बढ़ने की स्थिति में प्रभावी भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी सुचारु रखा जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा आवश्यकता के अनुसार पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस प्रशासन द्वारा सावन माह के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम दर्शन उपलब्ध कराने के लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।