Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
UP News

फर्रुखाबाद:गोगाजी महाराज निशान यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी व सीओ ने जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 अगस्त 2026 गोगाजी महाराज निशान यात्रा एवं मेले के अवसर पर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ गिरीश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर अभय वर्मा ने जुलूस के मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा, शांति, सौहार्द एवं का
Share:
फर्रुखाबाद:गोगाजी महाराज निशान यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी व सीओ ने जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 अगस्त 2026 गोगाजी महाराज निशान यात्रा एवं मेले के अवसर पर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ गिरीश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर अभय वर्मा ने जुलूस के मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा, शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।

अधिकारियों ने जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही जुलूस मार्ग पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि गोगाजी महाराज की निशान यात्रा शांतिपूर्ण एवं सकुशल वातावरण में संपन्न हो। इस दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।

इसके अलावा मेले एवं जुलूस के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों एवं यातायात कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए भीड़ और वाहनों के आवागमन को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

पुलिस प्रशासन की सक्रिय निगरानी के बीच गोगाजी महाराज निशान यात्रा को शांति, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।