Tuesday, 15 September 2026 | 2:40 PM
भारत

फर्रुखाबाद:रक्षाबंधन पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, अपर पुलिस अधीक्षक ने किया पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2026 रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
Share:
फर्रुखाबाद:रक्षाबंधन पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, अपर पुलिस अधीक्षक ने किया पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2026 रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई तथा पुलिसकर्मियों को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में मौजूद आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि त्योहार के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी, गश्त और चेकिंग अभियान जारी रहेगा। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है, ताकि त्योहारी माहौल में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

पुलिस प्रशासन ने आमजन को भरोसा दिलाया कि रक्षाबंधन पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।