Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद:स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट, रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर चला सघन चेकिंग अभियान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर फतेहगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह फतेहगढ़ के निर्देशन में शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को रेलवे
Share:
फर्रुखाबाद:स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट, रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर चला सघन चेकिंग अभियान
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर फतेहगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह फतेहगढ़ के निर्देशन में शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद और रोडवेज बस स्टैंड सहित विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर अभय वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन परिसर और आने-जाने वाली ट्रेनों में संयुक्त रूप से चेकिंग की। इस दौरान आरपीएफ, जीआरपी, एलआईयू एवं डॉग स्क्वायड टीम भी अभियान में शामिल रही।

पुलिस टीमों ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, टिकट घर, पार्किंग स्थल, प्रवेश एवं निकास द्वारों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों की गहनता से जांच की। इसके साथ ही स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेते हुए उनके सामान की भी सघन जांच की गई।

इसके अलावा रोडवेज बस स्टैंड पर भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और सामान की जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधीनस्थ कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस का उद्देश्य किसी भी संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोकना और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

फतेहगढ़ पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।