Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दो आरोपियों को दबोचा, नोएडा से चुराई थी मोटरसाइकिल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अभियुक्तों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी नोएडा से बाइक चोरी कर उसे फतेहगढ़ क्षेत्र में बेचने की फिराक मे
Share:
फर्रुखाबाद पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दो आरोपियों को दबोचा, नोएडा से चुराई थी मोटरसाइकिल
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अभियुक्तों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी नोएडा से बाइक चोरी कर उसे फतेहगढ़ क्षेत्र में बेचने की फिराक में थे।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री यमुना प्रसाद के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस वाहन चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला घेरश्यामू खां इंडस्ट्रियल एरिया के पास दो व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बेचने के लिए खड़े हैं।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों संदिग्धों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों युवक मोटरसाइकिल के वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने 17 जून 2026 को गौतमबुद्ध नगर के थाना फेस-3 क्षेत्र स्थित गढ़ी चौखंडी सेक्टर-121 से उक्त बाइक चोरी की थी।

पुलिस ने जब थाना फेस-3 नोएडा से संपर्क किया तो पता चला कि बाइक चोरी के संबंध में ई-एफआईआर दर्ज कर मुकदमा संख्या 241/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चन्द्र प्रताप सिंह पुत्र जगमोहन सिंह निवासी भोलेपुर, कोतवाली फतेहगढ़ तथा प्रसून मिश्रा पुत्र कमल किशोर निवासी हरपालपुर, जनपद हरदोई के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है।

कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा संख्या 122/26 धारा 317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पैसों के लालच में मोटरसाइकिल चोरी कर उसे फतेहगढ़ क्षेत्र में बेचने आए थे।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गहलोत, उपनिरीक्षक कल्पेश सिंह चौधरी, कांस्टेबल अभिषेक कुमार, रिक्रूट कांस्टेबल महेन्द्र प्रताप सिंह एवं रिक्रूट कांस्टेबल प्रशांत कुमार शामिल रहे।