Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद: में पुलिस विभाग में फेरबदल, लापरवाही पर वरिष्ठ उप निरीक्षक लाइन हाजिर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जुलाई 2026 जनपद पुलिस में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने कई उप निरीक्षकों और आरक्षियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस क्रम में आदर्श थाना मऊदरवाजा के वरिष्ठ उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह को लापरवाही के आरोप में
Share:
फर्रुखाबाद: में पुलिस विभाग में फेरबदल, लापरवाही पर वरिष्ठ उप निरीक्षक लाइन हाजिर
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जुलाई 2026 जनपद पुलिस में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने कई उप निरीक्षकों और आरक्षियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस क्रम में आदर्श थाना मऊदरवाजा के वरिष्ठ उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह को लापरवाही के आरोप में पुलिस लाइन से संबद्ध (लाइन हाजिर) कर दिया गया।

जारी आदेश के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक कासिफ हनीफ को फतेहगढ़ की सिविल लाइन चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह तख्खर को पुलिस मीडिया सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा पुलिस लाइन से उप निरीक्षक संजय कुमार दुबे को थाना कादरी गेट, उप निरीक्षक गौरव कुमार शुक्ला को थाना राजेपुर तथा उप निरीक्षक अरविंद कुमार को कोतवाली कायमगंज में नई तैनाती दी गई है।

पुलिस विभाग में आरक्षियों के स्तर पर भी फेरबदल किया गया है। सीसीटीएनएस कार्यालय में तैनात आरक्षी अरविंद सिंह का स्थानांतरण सर्विलांस सेल में कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई को पुलिस व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने और कार्यप्रणाली में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।