Tuesday, 15 September 2026 | 2:30 AM
भारत

फर्रुखाबाद: अलविदा जुम्मे की नमाज़ को लेकर जनपद में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मार्च 2026 अलविदा जुम्मे की नमाज़ के मद्देनजर जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च किया गया और
Share:
फर्रुखाबाद: अलविदा जुम्मे की नमाज़ को लेकर जनपद में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मार्च 2026 अलविदा जुम्मे की नमाज़ के मद्देनजर जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च किया गया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने बाजारों, मुख्य मार्गों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान पुलिस बल को सतर्कता बरतने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि अलविदा जुम्मे की नमाज़ के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करें। साथ ही आमजन से भी अपील की गई कि वे आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, जिससे त्योहार के अवसर पर सभी लोग सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में अपने धार्मिक कार्य संपन्न कर सकें।