Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद: आगामी परीक्षा को लेकर पुलिस सतर्क, एसपी आरती सिंह ने फतेहगढ़ में किया पैदल गश्त

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 मार्च 2026 आगामी परीक्षाओं को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। पैदल गश्त के दौरान एस
Share:
फर्रुखाबाद: आगामी परीक्षा को लेकर पुलिस सतर्क, एसपी आरती सिंह ने फतेहगढ़ में किया पैदल गश्त
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 मार्च 2026 आगामी परीक्षाओं को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया।

पैदल गश्त के दौरान एसपी आरती सिंह ने बाजार, मुख्य मार्गों तथा संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, भीड़भाड़ या संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए, जिससे परीक्षार्थियों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण मिल सके।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने आमजन से भी संवाद कर सहयोग की अपील की और कहा कि यदि कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।

पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ ही लोगों में भरोसा भी बढ़ा है कि आगामी परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होंगी।