Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद: समीक्षा अधिकारी पद पर चयनित हुए पवन कुशवाहा, अमृतपुर विधायक ने आवास पर पहुचकर दी बधाई।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अप्रैल 2026 आज अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राजपुर निवासी श्री पवन कुशवाहा के समीक्षा अधिकारी पद पर चयनित होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य स्वयं उनके आवास पहुंचे और पवन कुशवाहा को उनके परिवारजनों सहित हार्दिक शुभकाम
Share:
फर्रुखाबाद: समीक्षा अधिकारी पद पर चयनित हुए पवन कुशवाहा, अमृतपुर विधायक ने आवास पर पहुचकर दी बधाई।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अप्रैल 2026 आज अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राजपुर निवासी श्री पवन कुशवाहा के समीक्षा अधिकारी पद पर चयनित होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य स्वयं उनके आवास पहुंचे और पवन कुशवाहा को उनके परिवारजनों सहित हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

विधायक सुशील शाक्य ने इस अवसर पर कहा कि पवन कुशवाहा की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और समर्पण से ही सफलता प्राप्त होती है, जिसे पवन कुशवाहा ने अपने प्रयासों से सिद्ध कर दिखाया है।

उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर इस प्रकार की उपलब्धि हासिल करना न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। यह सफलता अन्य युवाओं को भी अपने लक्ष्य के प्रति प्रेरित करेगी।

इस दौरान पवन कुशवाहा के परिजनों और ग्रामीणों ने भी खुशी जाहिर करते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया। विधायक ने पवन कुशवाहा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह सफलता प्राप्त करने के लिए शुभाशीष दिया।