Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

फर्रुखाबाद:पोस्टमार्टम हाउस में यात्री प्रतीक्षालय व वाटर कूलर का हुआ लोकार्पण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मई 2026 सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने शनिवार को जिला अस्पताल परिसर स्थित पोस्टमार्टम हाउस में आमजन की सुविधा के लिए विधायक निधि से निर्मित यात्री प्रतीक्षालय एवं ठंडे पानी के वाटर कूलर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा कि प
Share:
फर्रुखाबाद:पोस्टमार्टम हाउस में यात्री प्रतीक्षालय व वाटर कूलर का हुआ लोकार्पण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मई 2026 सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने शनिवार को जिला अस्पताल परिसर स्थित पोस्टमार्टम हाउस में आमजन की सुविधा के लिए विधायक निधि से निर्मित यात्री प्रतीक्षालय एवं ठंडे पानी के वाटर कूलर का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा कि पोस्टमार्टम हाउस पर आने वाले लोगों को अक्सर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में उनके बैठने तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराना आवश्यक था। इसी उद्देश्य से विधायक निधि के माध्यम से यात्री प्रतीक्षालय और वाटर कूलर की स्थापना कराई गई है।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल एवं जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम हाउस में आने वाले परिजनों और अन्य लोगों को अब गर्मी एवं असुविधा से राहत मिलेगी। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनेंद्र कुमार, डॉ आर सी माथुर व स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विधायक द्वारा किए गए इस जनहितकारी कार्य से पोस्टमार्टम हाउस आने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी और प्रतीक्षा के दौरान उन्हें बैठने एवं शुद्ध ठंडा पानी उपलब्ध हो सकेगा।