Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

फर्रुखाबाद: ब्लॉक संसाधन केंद्र मोहम्मदाबाद में उन्मुखीकरण संगोष्ठी आयोजित, उत्कृष्ट छात्र व शिक्षकों का हुआ सम्मान।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मार्च 2026 अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने आज ब्लॉक संसाधन केंद्र मोहम्मदाबाद में आयोजित विद्यालय प्रबंधन समितियों के अध्यक्षों, प्रधानाध्यापकों एवं ग्राम प्रधानों की ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण संगोष्ठी में सहभागिता की। इस दौरान उनके साथ भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौ
Share:
फर्रुखाबाद: ब्लॉक संसाधन केंद्र मोहम्मदाबाद में उन्मुखीकरण संगोष्ठी आयोजित, उत्कृष्ट छात्र व शिक्षकों का हुआ सम्मान।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मार्च 2026 अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने आज ब्लॉक संसाधन केंद्र मोहम्मदाबाद में आयोजित विद्यालय प्रबंधन समितियों के अध्यक्षों, प्रधानाध्यापकों एवं ग्राम प्रधानों की ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण संगोष्ठी में सहभागिता की। इस दौरान उनके साथ भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा विद्यालय प्रबंधन समितियों की भूमिका को प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर दोनों विधायकों ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों, समर्पित प्रधानाध्यापकों एवं सक्रिय ग्राम प्रधानों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

विधायक सुशील शाक्य ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के विकास में समाज की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। जब विद्यालय प्रबंधन समितियां, शिक्षक, अभिभावक और ग्राम पंचायतें मिलकर कार्य करती हैं तो शिक्षा व्यवस्था अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनती है।

उन्होंने कहा कि ऐसे उन्मुखीकरण कार्यक्रम शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ-साथ विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य की दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित प्रतिभाओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।