Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद ऑपरेशन मुस्कान: कमालगंज पुलिस ने 3 घंटे में 12 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल किया बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जुलाई 2026 जनपद में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मुस्कान' अभियान के तहत थाना कमालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 वर्षीय गुमशुदा बालक को सूचना मिलने के मात्र तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार, एक महिला ने थाना कमालगंज मे
Share:
फर्रुखाबाद ऑपरेशन मुस्कान: कमालगंज पुलिस ने 3 घंटे में 12 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल किया बरामद
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जुलाई 2026 जनपद में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मुस्कान' अभियान के तहत थाना कमालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 वर्षीय गुमशुदा बालक को सूचना मिलने के मात्र तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार, एक महिला ने थाना कमालगंज में सूचना दी कि उसका 12 वर्षीय पुत्र घर से फ्रीजर से पानी लेने की बात कहकर निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

सूचना मिलते ही थाना कमालगंज पुलिस ने तत्काल एक टीम का गठन किया और ऑपरेशन मुस्कान के तहत सक्रियता दिखाते हुए संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की। पुलिस टीम के लगातार प्रयासों से बालक को सूचना प्राप्त होने के लगभग तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया।

बरामदगी के बाद पुलिस ने बालक को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और कमालगंज पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए इसे जनहित में सराहनीय कदम बताया।