Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद:कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु ऑनलाइन बुकिंग शुरू, किसान 10 अगस्त तक करें आवेदन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जुलाई 2026 जनपद के किसानों के लिए बड़ी राहत देते हुए कृषि विभाग ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY), सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (SMAM) तथा फसल अवशेष प्रबंधन योजना (CRM) के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। उप कृषि निदेशक
Share:
फर्रुखाबाद:कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु ऑनलाइन बुकिंग शुरू, किसान 10 अगस्त तक करें आवेदन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जुलाई 2026 जनपद के किसानों के लिए बड़ी राहत देते हुए कृषि विभाग ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY), सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (SMAM) तथा फसल अवशेष प्रबंधन योजना (CRM) के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि विभागीय पोर्टल पर बुकिंग 16 जुलाई 2026 से प्रारम्भ हो चुकी है और किसान 10 अगस्त 2026 की रात्रि 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

इन योजनाओं के अंतर्गत सुपर सीडर, कस्टम हायरिंग सेंटर, हैरो, कल्टीवेटर, रोटावेटर, स्ट्रॉ रीपर, ड्रोन, मल्टी क्रॉप थ्रेशर, पावर चैफ कटर और कम्बाइन हार्वेस्टर सहित विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए किसानों का विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। किसान विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध “यंत्र बुकिंग प्रारम्भ” लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन बुकिंग के दौरान एक लाख रुपये तक के अनुदान वाले यंत्रों के लिए ₹2,500 तथा एक लाख रुपये से अधिक अनुदान वाले यंत्रों के लिए ₹5,000 की टोकन धनराशि ऑनलाइन जमा करनी होगी। टोकन कन्फर्म होने के बाद लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा।

उप कृषि निदेशक ने जनपद के सभी पात्र किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन बुकिंग कर योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं और आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से खेती की लागत कम कर उत्पादन बढ़ाएं।