Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद: प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचते हुए एक अभियुक्त गिरफ्तार, 480 चरखी/कोन बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 फरवरी 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में मांझा बरामद किया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह
Share:
फर्रुखाबाद: प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचते हुए एक अभियुक्त गिरफ्तार, 480 चरखी/कोन बरामद
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 फरवरी 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में मांझा बरामद किया है।

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चंदर के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त वसीम पुत्र जलील अहमद निवासी डबग्रान नलिया, कोतवाली फर्रुखाबाद को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 08 प्लास्टिक कार्टनों में कुल 480 चरखी/कोन प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार चाइनीज/नायलॉन एवं कांच युक्त मांझे से आए दिन राहगीरों और वाहन चालकों के साथ दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिसके कारण इसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्रतिबंध के बावजूद अभियुक्त द्वारा भारी मात्रा में मांझा भंडारित कर बाजार में बेचने की तैयारी की जा रही थी।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली फर्रुखाबाद में मु0अ0सं0 35/2026 धारा 125 बीएनएस एवं धारा 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि बाजार में चाइनीज मांझे की मांग अधिक होने के कारण उसे बेचकर अच्छा मुनाफा कमाने के उद्देश्य से वह इस कार्य में संलिप्त था। पुलिस टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।