Monday, 14 September 2026 | 5:41 PM
India

फर्रुखाबाद:श्रावण मास के द्वितीय सोमवार पर एसपी आरती सिंह ने पांचालघाट का किया निरीक्षण, सुरक्षा-यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2026 श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के दृष्टिगत सोमवार को पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना कादरीगेट क्षेत्रांतर्गत पांचालघाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक
Share:
फर्रुखाबाद:श्रावण मास के द्वितीय सोमवार पर एसपी आरती सिंह ने पांचालघाट का किया निरीक्षण, सुरक्षा-यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2026 श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के दृष्टिगत सोमवार को पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना कादरीगेट क्षेत्रांतर्गत पांचालघाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए।

एसपी आरती सिंह ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को श्रावण मास के दौरान पांचालघाट पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखने और यातायात व्यवस्था में किसी प्रकार का व्यवधान न होने देने पर जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।