Tuesday, 15 September 2026 | 5:29 AM
भारत

फर्रुखाबाद:श्रावण के प्रथम सोमवार पर एसपी आरती सिंह ने पंडा बाग मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2026 श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर जिले के प्रमुख शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सोमवार, 03 अगस्त 2026 को कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र स्थित पंडा बाग मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरी
Share:
फर्रुखाबाद:श्रावण के प्रथम सोमवार पर एसपी आरती सिंह ने पंडा बाग मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2026 श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर जिले के प्रमुख शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सोमवार, 03 अगस्त 2026 को कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र स्थित पंडा बाग मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्गों, बैरिकेडिंग, पार्किंग तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

एसपी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को भीड़ प्रबंधन, सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए।

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।