Monday, 14 September 2026 | 11:44 PM
भारत

फर्रुखाबाद:77वें गणतंत्र दिवस पर डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण, जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पर्व

फर्रुखाबाद:(द दस्तक न्यूज़) 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस जनपद फर्रुखाबाद में श्रद्धा, उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में भव्य रूप से मनाया गया। इस पावन अवसर पर जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण कर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिव
Share:
फर्रुखाबाद:77वें गणतंत्र दिवस पर डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण, जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पर्व
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक न्यूज़) 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस जनपद फर्रुखाबाद में श्रद्धा, उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में भव्य रूप से मनाया गया। इस पावन अवसर पर जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण कर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने प्रातः 8:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया तथा संविधान के प्रति निष्ठा और राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।इसके उपरांत कलेक्ट्रेट गेट पर स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही कलेक्ट्रेट सभागार में भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत आज विश्व में एक परिपक्व और सशक्त राष्ट्र के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ, जो देश की नीतियों और नियमों का आधार है। भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जो नागरिकों को मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों की भी याद दिलाता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि “जब जनपद का विकास होगा, तभी देश का विकास होगा। इसके लिए हम सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा।”

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), अपर उप जिलाधिकारी सदर एवं आबकारी अधिकारी द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, जिला विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा पुलिस लाइन पहुँचकर परेड का निरीक्षण किया गया तथा उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस कर्मियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इसके बाद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा राम मनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय पहुँचकर मरीजों को फल वितरित किए गए। साथ ही केंद्रीय कारागार एवं जिला कारागार में अस्पताल में भर्ती बंदियों एवं महिला बंदियों को भी फल वितरित कर गणतंत्र दिवस का संदेश मानवता और सेवा भाव के साथ दिया गया।