Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद: को मिले नए सीएमओ: डॉ. आनंद उपाध्याय संभालेंगे स्वास्थ्य विभाग की कमान, डॉ. अवनीन्द्र कुमार का लखनऊ तबादला

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जून 2026 उत्तर प्रदेश शासन ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए फर्रुखाबाद जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के पद पर डॉ. आनंद उपाध्याय की नियुक्ति की है। वर्तमान सीएमओ डॉ. अवनीन्द्र कुमार का तबादला कर उन्हें संयुक्त निदेशक, प्रशिक्षण महानिदेशा
Share:
फर्रुखाबाद: को मिले नए सीएमओ: डॉ. आनंद उपाध्याय संभालेंगे स्वास्थ्य विभाग की कमान, डॉ. अवनीन्द्र कुमार का लखनऊ तबादला
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जून 2026 उत्तर प्रदेश शासन ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए फर्रुखाबाद जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के पद पर डॉ. आनंद उपाध्याय की नियुक्ति की है। वर्तमान सीएमओ डॉ. अवनीन्द्र कुमार का तबादला कर उन्हें संयुक्त निदेशक, प्रशिक्षण महानिदेशालय, लखनऊ भेजा गया है।

डॉ. आनंद उपाध्याय वर्तमान में जालौन जनपद में चिकित्साधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। शासन द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार उन्हें अब फर्रुखाबाद जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्सुकता बनी हुई है।

गौरतलब है कि डॉ. अवनीन्द्र कुमार ने 4 जुलाई 2022 को फर्रुखाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कार्यभार संभाला था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जिले में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के संचालन और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया। अब उनके स्थानांतरण के साथ जिले के स्वास्थ्य प्रशासन में एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा।

स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि नए सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय के सामने ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने, सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की चुनौती होगी।

माना जा रहा है कि डॉ. आनंद उपाध्याय जल्द ही फर्रुखाबाद पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। उनके कार्यभार संभालने के बाद जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और नई प्राथमिकताओं को लेकर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।