Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

फर्रुखाबाद: में एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-36 का शुभारंभ, अनुशासन और नेतृत्व पर दिया गया विशेष जोर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जून 2026 जनपद में 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के तत्वावधान में 14 जून से 23 जून 2026 तक आरआरसी फतेहगढ़ में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-36 (CATC-36) का विधिवत शुभारंभ किया गया। सोमवार को कैंप कमांडेंट कर्नल अमनदीप सिंह खारोड़ ने ओपनिंग एड्रेस के माध्यम
Share:
फर्रुखाबाद: में एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-36 का शुभारंभ, अनुशासन और नेतृत्व पर दिया गया विशेष जोर
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जून 2026 जनपद में 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के तत्वावधान में 14 जून से 23 जून 2026 तक आरआरसी फतेहगढ़ में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-36 (CATC-36) का विधिवत शुभारंभ किया गया। सोमवार को कैंप कमांडेंट कर्नल अमनदीप सिंह खारोड़ ने ओपनिंग एड्रेस के माध्यम से शिविर का शुभारंभ करते हुए कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के मूल्यों का महत्व बताया।

प्रातः 6 बजे आयोजित ओपनिंग एड्रेस में कर्नल खारोड़ ने सभी एनसीसी कैडेट्स को शिविर अवधि के दौरान अनुशासन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिविर के दौरान किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता, नशापान अथवा आपसी विवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

कर्नल खारोड़ ने बताया कि दस दिवसीय शिविर के दौरान कैडेट्स को फील्ड क्राफ्ट एवं बैटल क्राफ्ट, मैप रीडिंग, फायरिंग, पीटी, ड्रिल, योग, फायर फाइटिंग सहित विभिन्न सैन्य और व्यक्तित्व विकास संबंधी प्रशिक्षण दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त एनसीसी अधिकारियों द्वारा लीडरशिप, आपदा प्रबंधन, एनसीसी की स्थापना एवं इतिहास सहित विभिन्न विषयों पर विशेष कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

शिविर में विशेषज्ञों द्वारा साइबर अपराध से बचाव, ट्रैफिक नियंत्रण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, करियर काउंसलिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी व्याख्यान दिए जाएंगे। इसके साथ ही कैडेट्स की प्रतिभा और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को विकसित करने के लिए ड्रिल प्रतियोगिता, लाइन क्लीनिंग प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज प्रतियोगिता, वॉलीबॉल, फुटबॉल, रस्साकशी, खो-खो और रिले रेस जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

इस शिविर में जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के लगभग 500 एनसीसी गर्ल्स एवं बॉयज कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं। इनमें म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, जीआईसी, डीएन डिग्री कॉलेज, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, एसपीएसआईसी, एचएलबीएन इंटर कॉलेज छिबरामऊ, जेडीजीआईसी छिबरामऊ, बीआरआईसी मोहम्मदाबाद, आरपी डिग्री कॉलेज, आरपी इंटर कॉलेज कमालगंज, आर्मी पब्लिक स्कूल, सीपीवीएन इंटर कॉलेज कायमगंज तथा एसएम इंटर कॉलेज कायमगंज सहित अन्य संस्थान शामिल हैं।

कैंप के संचालन की जिम्मेदारी कर्नल अमनदीप सिंह खारोड़ के निर्देशन में डिप्टी कैंप कमांडेंट मेजर संदीप माधव, कैंप एडजुटेंट एवं मीडिया मैनेजर कैप्टन गिरिजा शंकर तथा ट्रेनिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट अवनीश चौहान संभाल रहे हैं। कैंप कमांडेंट ने बताया कि सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और शिविर की प्रत्येक गतिविधि को निर्धारित समय पर सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाएगा।

शिविर के प्रथम दिन लेफ्टिनेंट राजेश दुबे एवं सेकंड ऑफिसर संतोष शुक्ला ने कैडेट्स को एनसीसी की स्थापना, इतिहास एवं उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद कैडेट्स को हथियारों को खोलने और जोड़ने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषयक विशेष सत्र में नगरीय स्वास्थ्य केंद्र लिंजीगंज से आए डॉ. नवनीत गुप्ता ने कैडेट्स को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और बीमारियों से बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

ओपनिंग एड्रेस कार्यक्रम में मेजर संदीप माधव, कैप्टन गिरिजा शंकर, लेफ्टिनेंट अवनीश चौहान, लेफ्टिनेंट चंचल शर्मा, लेफ्टिनेंट राजेश दुबे, चीफ ऑफिसर सतीश चंद्र, सूबेदार मेजर नवीन कुमार, सूबेदार गिरिराज किशोर, सूबेदार दिनेश सिंह सहित समस्त पी-स्टाफ एवं जीसीआई अंजलि उपस्थित रहीं।

एनसीसी अधिकारियों के अनुसार यह प्रशिक्षण शिविर कैडेट्स के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगा।