Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति 5.0.2 के तहत जिले में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” आयोजित, महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अप्रैल 2026 जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में मिशन शक्ति 5.0.2 के अंतर्गत “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन एवं एक दिवसीय महिला सुरक्षा संबंधी कॉन्फ्रेंस” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण के साथ हुआ, जिसे उपस्थित जनसमूह ने
Share:
फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति 5.0.2 के तहत जिले में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” आयोजित, महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर हुआ मंथन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अप्रैल 2026 जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में मिशन शक्ति 5.0.2 के अंतर्गत “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन एवं एक दिवसीय महिला सुरक्षा संबंधी कॉन्फ्रेंस” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण के साथ हुआ, जिसे उपस्थित जनसमूह ने ध्यानपूर्वक सुना।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कायमगंज की माननीय विधायक श्रीमती सुरभि गंगवार उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

सम्मेलन में स्वास्थ्य, पुलिस, शिक्षा, बाल विकास एवं महिला कल्याण विभाग समेत कई विभागों की सक्रिय सहभागिता रही। स्वास्थ्य विभाग की महिला चिकित्सकों, आशा व एएनएम कार्यकर्ताओं, पुलिस विभाग की महिला इंस्पेक्टर व कॉन्स्टेबल, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, शिक्षिकाओं तथा छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं जैसे हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन, वन स्टॉप सेंटर एवं जिला बाल संरक्षण इकाई की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाना तथा समाज में उनकी भागीदारी को और अधिक मजबूत करना रहा। सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का संदेश दिया गया।