Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

फर्रुखाबाद:अमृतपुर क्षेत्र में सांसद मुकेश राजपूत ने किया अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मई 2026 जनपद के अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए सांसद मुकेश राजपूत ने आज विधायक सुशील शाक्य के साथ ग्राम आसमपुर एवं बलीपट्टी रानी गांव में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) एवं राज्य वित्त योजना के अंतर्गत नवनिर्
Share:
फर्रुखाबाद:अमृतपुर क्षेत्र में सांसद मुकेश राजपूत ने किया अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मई 2026 जनपद के अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए सांसद मुकेश राजपूत ने आज विधायक सुशील शाक्य के साथ ग्राम आसमपुर एवं बलीपट्टी रानी गांव में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) एवं राज्य वित्त योजना के अंतर्गत नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। अन्नपूर्णा भवन के निर्माण से ग्रामीणों को सामुदायिक कार्यक्रमों, बैठकों एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जनप्रतिनिधियों का स्वागत कर विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।