Tuesday, 15 September 2026 | 12:37 AM
भारत

फर्रुखाबाद:डॉ.राकेश दुवे के आकस्मिक निधन पर सांसद मुकेश राजपूत ने जताया शोक, परिजनों को दी सांत्वना।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जनवरी 2026 जनपद के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. राकेश दुवे जी के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार प्राप्त होने पर फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत आज उनके आवास पहुँचे। सांसद ने दिवंगत आत्मा के अंतिम दर्शन किए एवं शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस अवसर पर
Share:
फर्रुखाबाद:डॉ.राकेश दुवे के आकस्मिक निधन पर सांसद मुकेश राजपूत ने जताया शोक, परिजनों को दी सांत्वना।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जनवरी 2026 जनपद के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. राकेश दुवे जी के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार प्राप्त होने पर फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत आज उनके आवास पहुँचे। सांसद ने दिवंगत आत्मा के अंतिम दर्शन किए एवं शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि डॉ. राकेश दुवे का असमय निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल और शक्ति प्रदान करें।

सांसद की उपस्थिति से परिजनों को भावनात्मक सहारा मिला। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे और सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।