Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद:10 वर्षों में लखपति से करोड़पति बने सांसद मुकेश राजपूत, संपत्ति में 12,821 प्रतिशत की ऐतिहासिक बढ़ोतरी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जनवरी 2026 जनपद के सांसद मुकेश राजपूत की संपत्ति में बीते 10 वर्षों के दौरान रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी सामने आई है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान दाखिल किए गए शपथपत्र में सांसद मुकेश राजपूत ने अपनी कुल स
Share:
फर्रुखाबाद:10 वर्षों में लखपति से करोड़पति बने सांसद मुकेश राजपूत, संपत्ति में 12,821 प्रतिशत की ऐतिहासिक बढ़ोतरी।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जनवरी 2026 जनपद के सांसद मुकेश राजपूत की संपत्ति में बीते 10 वर्षों के दौरान रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी सामने आई है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान दाखिल किए गए शपथपत्र में सांसद मुकेश राजपूत ने अपनी कुल संपत्ति मात्र 7 लाख 25 हजार रुपये घोषित की थी।

वहीं वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में दाखिल शपथपत्र के अनुसार उनकी कुल संपत्ति बढ़कर 9 करोड़ 36 लाख 80 हजार 840 रुपये हो गई है। इस प्रकार 10 वर्षों के कार्यकाल में उनकी संपत्ति में कुल 9 करोड़ 29 लाख 55 हजार 840 रुपये का इजाफा दर्ज किया गया है।

प्रतिशत के लिहाज से देखा जाए तो सांसद मुकेश राजपूत की संपत्ति में 12,821 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो उत्तर प्रदेश के सांसदों में अब तक की सबसे अधिक संपत्ति वृद्धि मानी जा रही है।

राजनीतिक हलकों में चर्चा

सांसद की संपत्ति में इतनी तेज़ वृद्धि को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। आम जनता के बीच यह सवाल उठ रहे हैं कि एक दशक में संपत्ति में इतना बड़ा उछाल कैसे आया। वहीं विपक्षी दल इस मुद्दे को लेकर पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग कर सकते हैं।

ADR रिपोर्ट बनी आधार

यह पूरा आंकड़ा ADR द्वारा सार्वजनिक किए गए सांसदों के शपथपत्रों के विश्लेषण पर आधारित है, जो चुनावी प्रक्रिया में प्रत्याशियों की संपत्ति और आपराधिक मामलों की जानकारी जनता के सामने लाने का कार्य करता है।

फिलहाल सांसद की ओर से संपत्ति वृद्धि को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।