फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मई 2026 जनपद रिज़र्व पुलिस लाइन के सभागार में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के कुशल निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में एसजेपीयू (SJPU) एवं एएचटी (AHT) की मासिक प्रशिक्षण, समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नोडल अधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने की।बैठक में बच्चों से संबंधित विशेष रेस्क्यू अभियान, भिक्षावृत्ति एवं बाल श्रम की रोकथाम, मानव तस्करी और अनैतिक देह व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही गुमशुदा बालक एवं बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी, मेडिकल परीक्षण, धारा 183 बीएनएस के अंतर्गत बयान, सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) के समक्ष प्रस्तुतीकरण तथा किशोर न्याय अधिनियम के प्रारूप (क) एवं (ख) से संबंधित बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।बैठक के दौरान विवेचना में आने वाली समस्याओं एवं उनके समाधान पर अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच व्यापक चर्चा हुई। उच्चाधिकारियों द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी सभी बाल कल्याण अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी गई।इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ फतेहगढ़, बाल कल्याण समिति के सदस्य, श्रम विभाग फर्रुखाबाद के श्रम प्रवर्तन अधिकारी, चाइल्ड हेल्पलाइन फर्रुखाबाद, वन स्टॉप सेंटर, आरपीएफ फर्रुखाबाद, जीआरपी फर्रुखाबाद के बाल कल्याण अधिकारी, थाना एएचटीयू के कर्मचारी, महिला सहायता प्रकोष्ठ, जनपद के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी, सपोर्ट पर्सन पॉक्सो एक्ट तथा विधिक सहायता परामर्श अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाना तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।
भारत
फर्रुखाबाद: पुलिस लाइन में SJPU एवं AHT की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, बाल सुरक्षा और मानव तस्करी रोकथाम पर हुआ मंथन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मई 2026 जनपद रिज़र्व पुलिस लाइन के सभागार में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के कुशल निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में एसजेपीयू (SJPU) एवं एएचटी (AHT) की मासिक प्रशिक्षण, समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नोडल अधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ
Read in your preferred language.