Monday, 14 September 2026 | 9:51 PM
UP News

फर्रुखाबाद:तथागत सामाजिक समिति (TSS) की मासिक बैठक 15 फरवरी को, वार्षिक उत्सव/सामाजिक सम्मेलन की तैयारियों पर होगा मंथन।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 फरवरी 2026 तथागत सामाजिक समिति (TSS) की मासिक बैठक आगामी 15 फरवरी 2026 दिन रविवार को सुबह 11:00 बजे आरपी पैलेस (मेडिक्स हॉस्पिटल), ठंडी सड़क, कायमगंज रोड फर्रुखाबाद में आयोजित की जाएगी। बैठक में समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा विभिन्न ब्लॉकों के प्रतिनिधि भाग लें
Share:
फर्रुखाबाद:तथागत सामाजिक समिति (TSS) की मासिक बैठक 15 फरवरी को, वार्षिक उत्सव/सामाजिक सम्मेलन की तैयारियों पर होगा मंथन।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 फरवरी 2026 तथागत सामाजिक समिति (TSS) की मासिक बैठक आगामी 15 फरवरी 2026 दिन रविवार को सुबह 11:00 बजे आरपी पैलेस (मेडिक्स हॉस्पिटल), ठंडी सड़क, कायमगंज रोड फर्रुखाबाद में आयोजित की जाएगी। बैठक में समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा विभिन्न ब्लॉकों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य संस्था के आगामी वार्षिक उत्सव/सामाजिक सम्मेलन को भव्य और प्रभावी तरीके से आयोजित करने की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा करना है। इसके साथ ही शेष बचे ब्लॉकों शमशाबाद, राजेपुर, कमालगंज, नवाबगंज और कायमगंज की ग्राम पंचायत इकाइयों के अध्यक्षों का मनोनयन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यकारिणी के रिक्त पदों पर मनोनयन, आगामी आयोजनों के सफल संचालन के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों का वितरण तथा संगठन को मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में संगठन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए जाएंगे जिन पर उपस्थित सदस्यों की सहमति से निर्णय लिया जाएगा।

समिति के पदाधिकारियों ने संगठन के सभी सदस्यों, पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव दें, ताकि मासिक बैठक को सफल बनाया जा सके और संस्था के आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से आयोजित किया जा सके।