Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

फर्रुखाबाद:नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर मोहम्मदाबाद पुलिस का जागरूकता अभियान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जनवरी 2026 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य को साकार करने के लिए कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा उपलब
Share:
फर्रुखाबाद:नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर मोहम्मदाबाद पुलिस का जागरूकता अभियान
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जनवरी 2026 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य को साकार करने के लिए कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा उपलब्ध सहायता संसाधनों की जानकारी दी गई।

पुलिस कर्मियों ने महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न आपातकालीन व सहायता हेल्पलाइन नंबरों 1098, 181, 112, 1090 एवं 1076 के बारे में विस्तार से बताया और आवश्यकता पड़ने पर इनका तुरंत उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिला संबंधी अपराधों की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या अन्याय की स्थिति में बिना डर पुलिस से संपर्क करें।

अभियान के दौरान महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं आत्मसम्मान के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। पुलिस ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि समाज में उनकी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस का यह प्रयास महिलाओं में विश्वास और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।