Monday, 14 September 2026 | 11:40 PM
भारत

फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को किया जागरूक, दी गई सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जनवरी 2026 मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कोतवाली फर्रुखाबाद की मिशन शक्ति टीम द्वारा छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों एवं आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तर
Share:
फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को किया जागरूक, दी गई सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जनवरी 2026 मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कोतवाली फर्रुखाबाद की मिशन शक्ति टीम द्वारा छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों एवं आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी गई।

मिशन शक्ति टीम की महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षित स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत पुलिस की मदद लें। उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 तथा अन्य सुरक्षा सेवाओं की जानकारी देते हुए उनके उपयोग के बारे में समझाया।

इसके साथ ही छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराध से बचाव, अनजान व्यक्तियों से दूरी बनाए रखने तथा आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। टीम द्वारा यह भी बताया गया कि पुलिस सदैव उनकी सहायता के लिए तत्पर है और किसी भी समस्या में बिना संकोच संपर्क किया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने मिशन शक्ति टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की जागरूकता से उन्हें आत्मविश्वास और सुरक्षा का एहसास मिलता है। मिशन शक्ति टीम ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की बात कही।