Tuesday, 15 September 2026 | 2:35 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित डौली की मड़ैया का किया निरीक्षण, ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने गुरुवार को अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सदर तहसील के विकासखंड बढ़पुर स्थित बाढ़ प्रभावित मजरा डौली की मड़ैया का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ की स्थि
Share:
फर्रुखाबाद:प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित डौली की मड़ैया का किया निरीक्षण, ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने गुरुवार को अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सदर तहसील के विकासखंड बढ़पुर स्थित बाढ़ प्रभावित मजरा डौली की मड़ैया का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ की स्थिति का जायजा लेते हुए प्रभावित ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए की जा रही राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा खाद्य सामग्री, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता लगातार सुनिश्चित की जाए।

ग्रामीणों को वितरित की राहत सामग्री और सहायता

प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को राहत सामग्री किट, पका हुआ भोजन, गृह अनुदान राशि तथा आवासीय पट्टा भूमि आवंटन स्वीकृति पत्र वितरित किए। उन्होंने ग्रामीणों से भोजन और राहत व्यवस्था के बारे में जानकारी भी ली। इस दौरान बच्चों को बिस्किट और चॉकलेट भी वितरित की गई।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि शासन और जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा के लिए हर समय तत्पर है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा है।

राहत शिविरों और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष जोर

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। राहत एवं शरणालय स्थलों पर खाद्यान्न, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और पशुओं की सुरक्षा सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध रखी जाएं।

उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित नागरिक किसी भी समस्या की स्थिति में आपदा कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1077 तथा मोबाइल नंबर 05692235077 और 09454416457 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक कायमगंज डॉ. सुरभि, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा, जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज कुमार सहित जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।