Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद: में खनन अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जून 2026 जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला खनन अधिकारी संजय सिंह को ₹24,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई उनके सरकारी आवास पर की गई, जहां टीम ने पूर्व नियोजित जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया। प्रा
Share:
फर्रुखाबाद: में खनन अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जून 2026 जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला खनन अधिकारी संजय सिंह को ₹24,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई उनके सरकारी आवास पर की गई, जहां टीम ने पूर्व नियोजित जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरसिंहपुर गोवा निवासी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य आदेश यादव ने एंटी करप्शन विभाग से शिकायत की थी कि मिट्टी खनन की अनुमति जारी करने के बदले उनसे ₹24,000 की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई।

बताया जा रहा है कि रिश्वत की रकम खनन अधिकारी संजय सिंह ने अपने चालक पंकज के माध्यम से मंगवाई थी। जैसे ही शिकायतकर्ता द्वारा तय रकम दी गई, पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने छापा मारकर दोनों को हिरासत में ले लिया।

कार्रवाई के दौरान टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। इस घटना के बाद खनन विभाग समेत प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों, कॉल डिटेल्स और अन्य साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी गई है।

जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि रिश्वतखोरी के इस मामले में कोई अन्य अधिकारी, कर्मचारी या बिचौलिया शामिल था या नहीं। एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

फिलहाल आरोपी अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।