Tuesday, 15 September 2026 | 11:24 AM
भारत

फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 22 फरवरी को फतेहगढ़ में मेगा विधिक सहायता शिविर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 फरवरी 2026 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद के तत्वावधान में दिनांक 22 फरवरी 2026 को ऑफिसर्स क्लब, फतेहगढ़ में मेगा शिविर / वृहद विधिक सहायता, साक्षरता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का
Share:
फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 22 फरवरी को फतेहगढ़ में मेगा विधिक सहायता शिविर
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 फरवरी 2026 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद के तत्वावधान में दिनांक 22 फरवरी 2026 को ऑफिसर्स क्लब, फतेहगढ़ में मेगा शिविर / वृहद विधिक सहायता, साक्षरता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर का उद्देश्य जनपद फर्रुखाबाद के नागरिकों को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विधिक अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। इस अवसर पर शासन-प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आमजन को योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया तथा समस्याओं के समाधान संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच की सुविधा प्रदान की जाएगी। शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा न्याय तक सुलभ पहुंच सुनिश्चित करना है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जनपद की जनता से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाएं और उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त करें।

साथ ही सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं डिजिटल मीडिया के संवाददाताओं तथा सभी समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया है कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे व्यापक प्रचार-प्रसार प्रदान करें।