Monday, 14 September 2026 | 10:50 PM
India

फर्रुखाबाद:12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने लिया भाग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2026 जनपद में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम, फर्रुखाबाद में भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की माननीय मंत्री प्रतिभा शुक्ला, मंडलायुक्त श्री के. विजयेन्द्र पंडियन, सांसद मुक
Share:
फर्रुखाबाद:12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने लिया भाग
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2026 जनपद में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम, फर्रुखाबाद में भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की माननीय मंत्री प्रतिभा शुक्ला, मंडलायुक्त श्री के. विजयेन्द्र पंडियन, सांसद मुकेश राजपूत, कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि सहित जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

इस अवसर पर देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी उद्बोधन का भी सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मानुशासन एवं समग्र कल्याण का भी सशक्त साधन है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को तनावमुक्त, स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

सभी उपस्थित लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, सशक्त एवं निरोग भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया।