Monday, 14 September 2026 | 10:46 PM
India

फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ वैवाहिक संस्कार, धर्मपाल सिंह बौद्ध ने दिया प्रमाण पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 अप्रैल 2026 जनपद के ग्राम भंगौरा एवं जनपद मैनपुरी के ग्राम जमैयतपुर से संबंधित उपासना पुत्री श्री राजीव कुमार शाक्य और उमेशचन्द्र पुत्र श्री धनसिंह शाक्य का विवाह बौद्ध रीति-रिवाज से संपन्न कराया गया। यह वैवाहिक संस्कार सामाजिक समरसता और बौद्ध परंपराओं के अनुरूप साद
Share:
फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ वैवाहिक संस्कार, धर्मपाल सिंह बौद्ध ने दिया प्रमाण पत्र
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 अप्रैल 2026 जनपद के ग्राम भंगौरा एवं जनपद मैनपुरी के ग्राम जमैयतपुर से संबंधित उपासना पुत्री श्री राजीव कुमार शाक्य और उमेशचन्द्र पुत्र श्री धनसिंह शाक्य का विवाह बौद्ध रीति-रिवाज से संपन्न कराया गया। यह वैवाहिक संस्कार सामाजिक समरसता और बौद्ध परंपराओं के अनुरूप सादगीपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया।

समारोह में उपस्थित बौद्धाचार्य धर्मपाल सिंह बौद्ध ने दोनों नवविवाहितों को त्रिशरण और पंचशील के साथ दाम्पत्य जीवन की शुरुआत कराई। उन्होंने नवदम्पति को बौद्ध धर्म के सिद्धांतों पर आधारित जीवन जीने की प्रेरणा दी और आपसी सम्मान, समानता एवं सहयोग को वैवाहिक जीवन का आधार बताया।

संस्कार सम्पन्न होने के उपरांत धर्मपाल सिंह बौद्ध द्वारा नवविवाहित जोड़े को विधिवत विवाह प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर दोनों परिवारों के सदस्य, रिश्तेदार एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे और नवदंपति को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें बौद्ध रीति से विवाह की परंपरा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।