Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
UP News

फर्रुखाबाद: सादगीपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ वैवाहिक संस्कार, नवदंपति को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मार्च 2026 जनपद के ग्राम नगला निजाम, पोस्ट उखरा निवासी शिवानी पुत्री श्री वीरेन्द्र सिंह शाक्य एवं ग्राम सुरजूपुर, पोस्ट ताजपुर निवासी सुखदेव पुत्र श्री अतर सिंह शाक्य का दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार बौद्ध रीति से सादगीपूर्ण वातावरण में विधिवत सम्पन्न कराया गया। समार
Share:
फर्रुखाबाद: सादगीपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ वैवाहिक संस्कार, नवदंपति को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मार्च 2026 जनपद के ग्राम नगला निजाम, पोस्ट उखरा निवासी शिवानी पुत्री श्री वीरेन्द्र सिंह शाक्य एवं ग्राम सुरजूपुर, पोस्ट ताजपुर निवासी सुखदेव पुत्र श्री अतर सिंह शाक्य का दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार बौद्ध रीति से सादगीपूर्ण वातावरण में विधिवत सम्पन्न कराया गया।

समारोह में उपस्थित लोगों के बीच वैवाहिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए दोनों को वैवाहिक बंधन में बांधा गया। इस अवसर पर धर्मपाल सिंह बौद्ध द्वारा नवदंपति को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए प्रमाण पत्र भी प्रदान किया।

कार्यक्रम में परिजनों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही, जिन्होंने नवविवाहित जोड़े के सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।