Tuesday, 15 September 2026 | 8:03 AM
भारत

फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ विवाह संस्कार, नवदंपति को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अप्रैल 2026 जनपद के ग्राम बघौना निवासी स्वेता पुत्री श्री कमलेश शाक्य एवं जनपद औरैया के ग्राम कछपुरा निवासी विनोद कुमार पुत्र श्री सरमनलाल शाक्य का विवाह बौद्ध रीति-रिवाज के अनुसार सादगीपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। विवाह संस्कार का आयोजन पारंपरिक बौद्ध
Share:
फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ विवाह संस्कार, नवदंपति को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अप्रैल 2026 जनपद के ग्राम बघौना निवासी स्वेता पुत्री श्री कमलेश शाक्य एवं जनपद औरैया के ग्राम कछपुरा निवासी विनोद कुमार पुत्र श्री सरमनलाल शाक्य का विवाह बौद्ध रीति-रिवाज के अनुसार सादगीपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

विवाह संस्कार का आयोजन पारंपरिक बौद्ध विधि-विधान के तहत किया गया, जिसमें सामाजिक समता, आपसी सम्मान एवं नैतिक जीवन मूल्यों पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर धर्मपाल सिंह बौद्ध द्वारा नवविवाहित जोड़े को दाम्पत्य जीवन के आदर्शों, कर्तव्यों एवं बौद्ध सिद्धांतों के पालन हेतु प्रेरित किया गया।

संस्कार सम्पन्न होने के उपरांत धर्मपाल सिंह बौद्ध ने स्वेता एवं विनोद कुमार को विधिवत विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में परिजनों, रिश्तेदारों एवं समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही, जिन्होंने नवदंपति को सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस प्रकार बौद्ध रीति से सम्पन्न यह विवाह सामाजिक समरसता एवं सादगी का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।