Monday, 14 September 2026 | 10:51 PM
UP News

फर्रुखाबाद: 24 घंटे के भीतर पुलिस की बड़ी सफलता: नाबालिग युवती को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अप्रैल 2026 शहर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। यह कार्रवाई श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक,
Share:
फर्रुखाबाद: 24 घंटे के भीतर पुलिस की बड़ी सफलता: नाबालिग युवती को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अप्रैल 2026 शहर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

यह कार्रवाई श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज, हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई।

कोतवाली फर्रुखाबाद में वादी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 73/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़िता के बयान, वादी के बयान, घटनास्थल के निरीक्षण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने अभियुक्त विशाल राजपूत पुत्र स्वर्गीय सुनील कुमार निवासी मदारवाड़ी थाना कादरीगेट, जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

मु0अ0सं0 73/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस, कोतवाली फर्रुखाबाद, जनपद फतेहगढ़।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

उ0नि0 कल्पेश चौधरी, का0 राहुल, म0का0 दीपिका

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।