Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद: अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5082 घन मीटर मिट्टी खनन का खुलासा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मार्च 2026 जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत थाना कम्पिल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान ग्राम सुल्तानपुर पलनापुर में खनन अधिकारी एवं थाना प्रभारी कम्पिल द्व
Share:
फर्रुखाबाद: अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5082 घन मीटर मिट्टी खनन का खुलासा
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मार्च 2026 जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत थाना कम्पिल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान ग्राम सुल्तानपुर पलनापुर में खनन अधिकारी एवं थाना प्रभारी कम्पिल द्वारा पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान खनन स्थल पर बिना वैध अनुमति के संचालित एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाना कम्पिल की अभिरक्षा में दिया गया।

प्रशासन द्वारा मौके पर ही राजस्व टीम से अवैध खनन की पैमाइश कराई गई। जांच में पाया गया कि लगभग 42 मीटर लंबाई, 22 मीटर चौड़ाई और 5.5 मीटर गहराई में कुल 5082 घन मीटर मिट्टी का अवैध खनन किया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिले में इस प्रकार की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।