Monday, 14 September 2026 | 11:40 PM
भारत

फर्रुखाबाद:कादरीगेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचा व कारतूसों सहित अभियुक्त गिरफ्तार।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जनवरी 2026 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कादरीगेट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है।  अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिर
Share:
फर्रुखाबाद:कादरीगेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचा व कारतूसों सहित अभियुक्त गिरफ्तार।
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जनवरी 2026 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कादरीगेट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है।

 अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर हरीश चंदर के कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 30.01.2026 को थाना कादरीगेट पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त प्रखर मिश्रा उर्फ रामजी पुत्र सर्वेन्द्र कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा 13 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए।

बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना कादरीगेट पर मु0अ0सं0 24/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

नाम: प्रखर मिश्रा उर्फ रामजी, पिता का नाम: सर्वेन्द्र कुमार मिश्रा, निवासी: ग्राम मलौथा, थाना हरपालपुर, जनपद हरदोई

वर्तमान पता: गंगानगर कॉलोनी, थाना कादरीगेट, जनपद फतेहगढ़

घटना का संक्षिप्त विवरण

स्थानीय पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपने जुर्म की माफी मांगते हुए बयान माननीय न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से देने की बात कही।

अपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 24/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना कादरीगेट, जनपद फतेहगढ़

बरामदगी का विवरण

01 तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 13 खोखा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 श्री मोहित मिश्रा, का0 डोरीलाल, का0 अभिषेक

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।