Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद: कादरीगेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार—4 वाहन व अवैध तमंचा बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अप्रैल 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कादरीगेट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, दो स्कूटी, एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं
Share:
फर्रुखाबाद: कादरीगेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार—4 वाहन व अवैध तमंचा बरामद
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अप्रैल 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कादरीगेट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, दो स्कूटी, एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चंदर के पर्यवेक्षण में की गई।

कैसे हुई गिरफ्तारी

थाना कादरीगेट पुलिस 25 अप्रैल की रात होमगार्ड भर्ती परीक्षा के मद्देनजर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के साथ गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक संदिग्ध वाहनों के साथ क्षेत्र में आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को रोक लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अनमोल अग्निहोत्री निवासी चांदपुर (थाना कादरीगेट) और कृष्णा सोनी निवासी गांधी नगर तिर्वागंज (जनपद कन्नौज) बताए। तलाशी के दौरान उनके पास से एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

निशानदेही पर और बरामदगी

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों से वाहन चोरी करते थे और बाद में उन्हें छिपाकर महंगे दामों में बेचने की योजना बनाते थे। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक और मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की।

मुकदमा दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना कादरीगेट में मु0अ0सं0 90/26 के तहत धारा 317(2), 317(5), 336(2), 318(4) बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी का विवरण

02 मोटरसाइकिल, 02 स्कूटी, 01 अवैध तमंचा, 02 जिंदा कारतूस

पुलिस टीम की भूमिका

इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक विशेष कुमार, उपनिरीक्षक मोहित मिश्रा, हेड कांस्टेबल योगेश कुमार, कांस्टेबल अजीत सोलंकी, शशिकांत पांडेय और अभिषेक चाहर की अहम भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।