Tuesday, 15 September 2026 | 5:27 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: थाना कम्पिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अभियुक्त अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जनवरी 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना कम्पिल पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन तथा श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर हरिश चन्दर के कुशल पर्यवेक्ष
Share:
फर्रुखाबाद: थाना कम्पिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अभियुक्त अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जनवरी 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना कम्पिल पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन तथा श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर हरिश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कम्पिल पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24 जनवरी 2026 को थाना कम्पिल पुलिस द्वारा नवी रसूल पुत्र जाफर एवं सेमु उर्फ सानू पुत्र राशिद खाँन, दोनों निवासी ग्राम जटा, थाना उसैत, जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 02 नाजायज देशी तमंचा 315 बोर तथा 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना कम्पिल पर मु0अ0सं0 15/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है तथा अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपने जुर्म को स्वीकार करते हुए क्षमा याचना की तथा शेष बयान माननीय न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से देने की बात कही। पुलिस अभिलेखों के अनुसार दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास उपरोक्त मुकदमे से संबंधित है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली थाना कम्पिल पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नितिन चौधरी, उ0नि0 प्रेमपाल सिंह, का0 गुलशन ध्रुव एवं का0 धर्मेन्द्र कुमार शामिल रहे।

थाना कम्पिल पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूती मिली है और अपराधियों में स्पष्ट संदेश गया है कि अवैध गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस सख्त रवैया अपनाए हुए