Tuesday, 15 September 2026 | 3:30 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:थाना कम्पिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध तमंचा व कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जनवरी 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कम्पिल पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी तमंचा एवं जिंदा कारतूस बरामद किया है। यह कार्रवाई अपर प
Share:
फर्रुखाबाद:थाना कम्पिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध तमंचा व कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार।
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जनवरी 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कम्पिल पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी तमंचा एवं जिंदा कारतूस बरामद किया है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर हरिश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 29 जनवरी 2026 को थाना कम्पिल पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दुर्गेश पुत्र अनार सिंह, निवासी ग्राम पलीतपुरा, थाना कम्पिल, जनपद फतेहगढ़ को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस (315 बोर) बरामद किया गया।

बरामदगी के आधार पर थाना कम्पिल पर मु0अ0सं0 17/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरण

गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के दौरान उसने अपने कृत्य के लिए माफी मांगते हुए बयान दिया कि वह अपना पक्ष अपने अधिवक्ता के माध्यम से माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करेगा।

बरामदगी का विवरण

एक अदद देशी तमंचा, एक अदद जिंदा कारतूस (315 बोर)

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

नाम: दुर्गेश पुत्र अनार सिंह, निवास: ग्राम पलीतपुरा, थाना कम्पिल, जनपद फतेहगढ़

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 17/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना कम्पिल, जनपद फतेहगढ़

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

थानाध्यक्ष – श्री नितिन चौधरी, उप निरीक्षक – श्री धीरज कुमार, कांस्टेबल – अमित कुमार, कांस्टेबल – हन्नी कुमार, कांस्टेबल – सुमित कुमार

पुलिस का संदेश

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियारों, अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार सख्ती से जारी रहेगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।