Tuesday, 15 September 2026 | 2:40 AM
भारत

फर्रुखाबाद: कायमगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी फर्म बनाकर GST चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अप्रैल 2026 जनपद के कायमगंज कोतवाली पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी के माध्यम से फर्जी/बोगस फर्म बनाकर जीएसटी कर अपवंचन करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह के निर्देशन एवं
Share:
फर्रुखाबाद: कायमगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी फर्म बनाकर GST चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अप्रैल 2026 जनपद के कायमगंज कोतवाली पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी के माध्यम से फर्जी/बोगस फर्म बनाकर जीएसटी कर अपवंचन करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्दर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त:

पुलिस ने मो. बिलाल खान पुत्र एहतिशाम निवासी लालबाग, थाना कायमगंज, जनपद फर्रुखाबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली कायमगंज में मु0अ0सं0 072/2026 के तहत विभिन्न धाराओं (318(4), 319(2), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस) में मुकदमा दर्ज है।

मामले का खुलासा:

मामले की जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी फर्मों का निर्माण किया गया था। इन फर्मों के माध्यम से ई-वे बिल तैयार कर बिना बिल के माल का परिवहन किया जाता था, जिससे बड़े पैमाने पर जीएसटी की चोरी की जा रही थी।

पूछताछ में हुआ खुलासा:

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह लालबाग क्षेत्र में तंबाकू का व्यापार करता है और दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, रामपुर व गाजियाबाद आदि स्थानों पर माल भेजता था। अधिक टैक्स से बचने के लिए उसने अन्य व्यापारियों के साथ मिलकर बिना बिल के माल भेजना शुरू किया और फर्जी फर्मों के जरिए ई-वे बिल बनाकर जीएसटी चोरी करता रहा।

बरामदगी:

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से निम्न सामान बरामद किया है—₹5,94,800 नगद, एक बुलेट मोटरसाइकिल (UP 76 AU 8627), एक ओप्पो एंड्रॉयड मोबाइल व एक लावा कीपैड फोन, ₹22,010 तलाशी के दौरान बरामद

आपराधिक इतिहास:

अभियुक्त के खिलाफ इसी मामले में पूर्व से मुकदमा दर्ज है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:

इस कार्रवाई में निरीक्षक राम अवतार (प्रभारी अपराध शाखा) एवं हेड कांस्टेबल सचेन्द्र (सर्विलांस सेल) की टीम ने अहम भूमिका निभाई।

पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।