Tuesday, 15 September 2026 | 3:30 AM
भारत

फर्रुखाबाद: कायमगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मामले में 2 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, माल बरामद।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मार्च 2026 जनपद की कोतवाली कायमगंज पुलिस ने चोरी के एक चर्चित मामले का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस महानि
Share:
फर्रुखाबाद: कायमगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मामले में 2 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, माल बरामद।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मार्च 2026 जनपद की कोतवाली कायमगंज पुलिस ने चोरी के एक चर्चित मामले का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चंदर के निर्देशन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

सुनील पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी ग्राम हुल्लापुर, थाना अल्लागंज, जनपद शाहजहांपुर, जयप्रकाश पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम उस्मानपुर, थाना सिकन्दरपुर बैश्य, जनपद कासगंज

क्या था मामला?

दिनांक 16 नवंबर 2025 को कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कलाखेल निवासी शन्दू खां के घर अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया था। चोरी में लाइसेंसी बंदूक, नकदी और सोने-चांदी के आभूषण शामिल थे। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।

बरामदगी का विवरण:

04 चूड़ी (पीली धातु), एक झूमर, एक हार सेट (पीली धातु),₹24,000 नगद पूछताछ में अभियुक्तों ने चोरी की घटना स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने माल आपस में बांट लिया था और लाइसेंसी बंदूक को घटनास्थल के पास ही फेंककर फरार हो गए थे।

शातिर अपराधी है सुनील

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त सुनील का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत 25 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं जयप्रकाश का भी इस मामले में नाम सामने आया है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी, निरीक्षक सुरजीत सिंह, उपनिरीक्षक बलवीर सिंह, हेड कांस्टेबल रत्नेश कुमार एवं कांस्टेबल मनोज कुमार की अहम भूमिका रही।

पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।