Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद: AIMRAH फाउंडेशन के मुख्यालय पर युवा उद्यमियों के लिए लोन जागरूकता कैंप का आयोजन

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 फरवरी 2026 जनपद से शुरू हुई AIMRAH फाउंडेशन के तत्वावधान में आज ऐमराह (AIMRAH) मुख्यालय पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप जिला उद्योग प्रोत्साहन केंद्र के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 100 लोगों ने प्रतिभाग किया। कैंप के दौरान जिला उद्योग
Share:
फर्रुखाबाद: AIMRAH फाउंडेशन के मुख्यालय पर युवा उद्यमियों के लिए लोन जागरूकता कैंप का आयोजन
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 फरवरी 2026 जनपद से शुरू हुई AIMRAH फाउंडेशन के तत्वावधान में आज ऐमराह (AIMRAH) मुख्यालय पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप जिला उद्योग प्रोत्साहन केंद्र के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 100 लोगों ने प्रतिभाग किया।

कैंप के दौरान जिला उद्योग प्रोत्साहन केंद्र के अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को 5 लाख रुपये तक का लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। यह लोन उन युवाओं के लिए है जो अपना नया व्यवसाय, सर्विस सेंटर या ट्रेनिंग सेंटर शुरू करना चाहते हैं।

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश का कोई भी पात्र नागरिक अपने जिले के जिला उद्योग केंद्र से संपर्क कर इस योजना का लाभ उठा सकता है। कैंप में मौजूद युवाओं ने योजना में गहरी रुचि दिखाई और बताया कि वे जल्द ही इस योजना के अंतर्गत आवेदन करेंगे।

जिला उद्योग प्रोत्साहन केंद्र की ओर से अशोक प्रियदर्शी ने AIMRAH के मुख्यालय पहुंचकर सहायता कैंप में उपस्थित लोगों को योजना की प्रक्रिया, पात्रता और लाभों के बारे में सरल भाषा में समझाया।

इस अवसर पर AIMRAH फाउंडेशन के नेतृत्वकर्ता, संस्था के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि AIMRAH  एक गैर-लाभकारी पंजीकृत संस्था है, जो समाज की पाँच प्रमुख आवश्यकताओं कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, मीडिया और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।