Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री के करकमलों से छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण, जिले के 30,488 छात्र-छात्राओं को मिला लाभ

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जनवरी 2026 आज लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में माननीय मुख्यमंत्री जी के करकमलों द्वारा छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद फर्रूखाबाद की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में छात्र-छात्राओं के समक्ष दिखाया गया। ज
Share:
फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री के करकमलों से छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण, जिले के 30,488 छात्र-छात्राओं को मिला लाभ
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जनवरी 2026 आज लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में माननीय मुख्यमंत्री जी के करकमलों द्वारा छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद फर्रूखाबाद की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में छात्र-छात्राओं के समक्ष दिखाया गया।

जनपद की प्रमुख शिक्षण संस्थाओं महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़, राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ सहित अन्य विद्यालयों में छात्रवृत्ति से लाभान्वित छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ।

जानकारी के अनुसार फर्रूखाबाद जनपद में सामान्य वर्ग के 2337, पिछड़ा वर्ग के 24228, अनुसूचित जाति के 3023 तथा अल्पसंख्यक वर्ग के 900 छात्र-छात्राओं सहित कुल 30,488 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्रदान किया गया।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी/जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी योगेश पाण्डेय, संबंधित शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्य एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने छात्रवृत्ति योजना को विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास एवं भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन से जनपद के छात्र-छात्राओं में प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला।