Tuesday, 15 September 2026 | 2:34 PM
भारत

फर्रुखाबाद: कायमगंज पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश कुलदीप गिरफ्तार, लूटे गए कुंडल व अवैध असलहा बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मार्च 2026 जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली कायमगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने 25,000 रुपये के इनामी शातिर अभियुक्त कुलदीप को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो
Share:
फर्रुखाबाद: कायमगंज पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश कुलदीप गिरफ्तार, लूटे गए कुंडल व अवैध असलहा बरामद
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मार्च 2026 जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली कायमगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने 25,000 रुपये के इनामी शातिर अभियुक्त कुलदीप को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन के निर्देशन और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कायमगंज पुलिस ने मुकदमा संख्या 66/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त कुलदीप पुत्र संजीवन सिंह निवासी मिलक इलाही अलईयापुर थाना पटियाली जनपद कासगंज को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में कुलदीप के बाएं पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

क्या था मामला?

वादी राम निवासी ग्राम करनपुर घाट थाना अमृतपुर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दो बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनकी बहन के कानों से कुंडल और पर्स (जिसमें 1150 रुपये व आधार कार्ड की कॉपी थी) लूट लिया था। इस मामले में पहले ही आरोपी शनि को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

बरामदगी में क्या मिला?

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और लूटे गए कुंडल बरामद किए हैं।

अपराधिक इतिहास भी सामने आया

गिरफ्तार अभियुक्त कुलदीप के खिलाफ पहले से ही चोरी और लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें कायमगंज और कम्पिल थानों में दर्ज मामले शामिल हैं।

पुलिस टीम को मिली सफलता

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह, बलवीर सिंह सहित कोतवाली कायमगंज पुलिस टीम, एसओजी प्रभारी सचिन सिंह चौधरी व सर्विलांस टीम के सन्तकुमार की अहम भूमिका रही।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।